पानी पुरी आलू मसाला - Pani Puri aloo Masala Recipe in Hindi

Pani Puri aloo Masala

पानी पुरी आलू मसाला | Pani Puri aloo Masala | गोलगप्पे आलू मसाला | aloo Masala Recipe in Hindi | आलू मसाला 

हेलो दोस्तों आज में आपको बताऊंगी Pani Puri के लिए टेस्टी Aloo Masala बनाने की Recipe। यह बहुत ही तीखी चटपटी और टेस्टी Recipe है  और में इसे बहुत ही आसान तरिके से बनाना सिखाऊंगी। 

यह भारत के सबसे लोकप्रीय स्ट्रीट फ़ूड में से एक है। बच्चो से लेकर बड़ो तक सब इसके दीवाने है आज भारत के कोने कोने में खाए जाने वाला यह स्ट्रीट फ़ूड इंडिया ही बल्कि पुरे वर्ल्ड में अपने तीखे और चटपटे स्वाद के लिए जाना जाता है। 

Pani Puri में सबसे Important चीज है उसका मसाला, उसका मसाला जितना ज्यादा अच्छा व बहेतरीन होगा Pani Puri खाने में उतनीं ही ज्यादा टेस्टी होगी और भारत में ज्यादातर लोगो को तीखा मसाला खाना ही पसंद है क्योकि इसे खाने में भी बहुत ज्यादा स्वाद आता है। 

आपने बाजार में बहुत से तरीके के Pani Puri के Aloo Masala खाये होंगे लेकिन आज जो में आपको Recipe बताने जा रही हु वैसे Aloo Masala आपने शायद ही कभी खाये होंगे। तो समय बर्बाद किये बिना चलिए शुरू करते है। 


Pani Puri aloo Masala

Ingredients of Pani Puri Aloo Masala

  • 4- 5 उबले हुए आलू
  • ½ कप उबले हुए काले चने (Optional)
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटी चम्मच काला नमक
  • स्वादनुसार नमक
  • 2 चम्मच धनिया पत्ते 
  • 3 -4  गोलगप्पा पूरी हाथों से तोड़ी हुई

Pani Puri aloo Masala

Method Pani Puri Aloo Masala

  • Aloo Masala बनाने के लिए हम सबसे पहले आलुओ को उबाल लेंगे और फिर उन्हें उबले हुए आलुओं को एक बर्तन में निकाल लेंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे। 
  • थोड़ी देर ठंडा होने के बाद अब हम एक-एक करके सभी आलुओं को छीलेंगे। और छिलने के बाद अब हम इसे मैश करंगे। ध्यान रखे की इसे बहुत ज्यादा मैश नहीं करना है वरना आलुओ की पेस्ट्री बन जाएगी। 
  • इसे मैश करने के बाद हम इसमें डालेंगे बारीक कटा हुवा प्याज अगर आपको प्याज नहीं पसंद तो आप इसे छोड़ भी सकते है 
  • फिर हम इसमें डालेंगे भुना हुवा जीरा पॉउडर व धनिया पॉउडर, स्वादानुसार लाल मिर्च पॉउडर, स्वादानुसार सफेद नमक व काला नमक, लगभग दो चमच धनिया पत्ते और लास्ट में हम इसमें डालेंगे एक छोटा कप पानी पूरी का पानी जिससे चटपटा और टेस्टी स्वाद आये। 
  •  इसके बाद हम इसे अच्छे तरीके से मिक्स कर लेंगे।
  • मिक्स करने के बाद हम इसमें डालेंगे 2 से 3 पानी पूरी, हमे इसे क्रश करके डालना है अगर आपको यह पसंद है तो डाले नहीं पसंद तो ना डाले। और फिर इसे अच्छे तरीके से मिक्स कर लेंगे और देखिए हमारा आलू मसाला है वो बनकर तैयार है।

Tips 

  • आप अधिक स्वाद ले लिए इसमें उबले उवे काले छोले भी डाल सकते है 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने